Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले की गालुडीह पुलिस ने बहुचर्चित वाहन चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के घर से तीन चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ झारखंड और ओडिशा के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विंगर वैन चोरी मामले में कार्रवाई

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने सोमवार को बताया कि गालुडीह थाना में दर्ज वाहन चोरी मामले की लगातार जांच की जा रही थी। यह मामला 28 दिसंबर 2025 की रात चोरी हुई विंगर वैन (WB 25 F 7922) से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो आरोपितों मांझीया टुडू उर्फ प्रेम टुडू और सत्यवान कुम्भकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। चोरी की विंगर वैन भी बरामद कर ली गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हालांकि, इस मामले का एक अन्य आरोपित बिरसन मुण्डा फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर दबिश

वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपित बिरसन मुण्डा सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र स्थित मुटुडा गांव में अपने घर पर छिपा हुआ है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया।

घर से बरामद हुईं चोरी की बाइकें

गिरफ्तारी के बाद आरोपित की निशानदेही पर उसके घर के आंगन से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इनमें शामिल हैं:

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • स्प्लेंडर प्रो (JH 05 BD 2504)
  • लाल-काले रंग की टीवीएस अपाचे बाइक
  • सफेद-नीले रंग की होंडा डियो स्कूटी

पुलिस जांच में सामने आया कि टीवीएस अपाचे बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने बाइक का असली पंचिंग नंबर प्लेट भी बरामद कर लिया है।

झारखंड-ओडिशा सीमा में सक्रिय था गिरोह

जांच में पता चला कि टीवीएस अपाचे बाइक चोरी के मामले में ओडिशा के मयूरभंज जिले के तिरिंग थाना में कांड संख्या 178/2025 दर्ज है। वहीं होंडा डियो स्कूटी की चोरी को लेकर बहलदा थाना में कांड संख्या 159/2024 दर्ज पाया गया। बरामद स्प्लेंडर बाइक के संबंध में गालुडीह थाना में पहले से सनहा दर्ज है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बिरसन मुण्डा ने वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस को आशंका है कि वह अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था।

कई थानों में दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपित बिरसन मुण्डा उर्फ बिरसेन मुण्डा की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के मुटुडा गांव का रहने वाला है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ खरसावां, ईचागढ़, कवाली तथा ओडिशा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ओडिशा पुलिस की ओर से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031