Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जदयू जनसुनवाई में मंत्रियों ने सुनीं समस्याएं, लेसी सिंह बोलीं- जनता के दिलों में बसे हैं नीतीश, अनर्गल टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 18 मई । जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय, पटना में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह और सुनील कुमार ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

मंत्रियों ने शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता”

जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं और उनके नेतृत्व में सरकार तथा संगठन प्रभावी ढंग से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके प्रति निष्ठावान और समर्पित है तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए काम कर रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“पार्टी की सबसे बड़ी ताकत संगठनात्मक संस्कृति”

लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। सरकार और संगठन से जुड़े सभी निर्णयों को शीर्ष नेतृत्व से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने इसे पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और संगठनात्मक संस्कृति बताया।

“थैली लेकर मंत्री बनने” के आरोप निराधार

मंत्री ने कहा कि “थैली लेकर मंत्री बनाए जाने” जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं और राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां व्यक्ति की क्षमता, कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के बीच स्वीकार्यता के आधार पर तय की जाती हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हर नेता और कार्यकर्ता की क्षमता को भलीभांति समझते हैं और उसी आधार पर दायित्व सौंपते हैं।

“जनता अनर्गल टिप्पणी स्वीकार नहीं करेगी”

लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की 14 करोड़ जनता के दिलों में बसे हुए हैं और उनके खिलाफ की जाने वाली आधारहीन टिप्पणियों को राज्य की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

जनसुनवाई से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और समय के साथ इसकी जनस्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031