Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, जी राम जी योजना में 125 दिन रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) “जी राम जी” योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी। गुरुवार को मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के ऑडिटोरियम में आयोजित योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत श्रमिकों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और सात दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

100 से बढ़ाकर 125 दिन की रोजगार गारंटी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई इस योजना का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने बताया कि मनरेगा के मुकाबले नई योजना में रोजगार की अवधि 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है, जबकि दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है।

सात दिन में होगा मजदूरी का भुगतान

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिकों की मजदूरी अब 15 दिनों के बजाय सात दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे भुगतान व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ग्रामीण विकास और स्थायी रोजगार पर रहेगा जोर

उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी एवं उत्पादक रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। योजना के तहत प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर जैसी विकास परियोजनाओं को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन पात्र परिवारों के पास आवास निर्माण के लिए भूमि नहीं होगी, उन्हें सरकार पट्टा उपलब्ध कराकर आवास योजना का लाभ सुनिश्चित करेगी।

लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति पत्र और आवास की चाबियां

कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित कीं। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधायक दीपक पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031