‘ओ माई’ की धुन में रंगे फैंस, ‘द केरल स्टोरी-2’ का पहला सोलो सॉन्ग आउट

Share

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका शीर्षक ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रखा गया है। कुछ दिन पहले जारी हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और अब मेकर्स ने फिल्म का पहला सोलो गाना ‘ओ माई’ रिलीज कर दिया है। यह गीत सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और श्रोताओं को भावुक कर रहा है।

गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जिनमें पछतावे और दर्द की गहरी भावना झलकती है। गाने को श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने इसे और प्रभावशाली बना दिया है। संगीतकार मनन शाह के संगीत से सजा यह गीत फिल्म के संवेदनशील पक्ष की झलक देता है। गाना जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “उस दिन मां की बात मान ली होती तो आज ऐसे दिन न देखने पड़ते। ये गीत उन सबके लिए, जिन्हें आज यही पछतावा है!” यह पंक्ति ही दर्शकों के दिल को छू रही है।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। टीजर और अब इस भावुक गीत के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930