ई. शैलेंद्र बोले- गंगा जमींदारी तटबंध को एकल प्वाइंट के रूप में किया जाएगा विकसित

Share

भागलपुर, 28 मई। ई. शैलेंद्र ने कहा कि राघोपुर से काजीकोरैया के बीच कैंची प्वाइंट के बाद नरकटिया से नन्हकार तक गंगा जमींदारी तटबंध को एकल प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि बीच में किसी प्रकार का कैंची प्वाइंट न रहे।

बिहपुर एनडीए कार्यालय में लोगों से मिले मंत्री

ई. शैलेंद्र गुरुवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान मंत्री ने विभिन्न मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

तटबंध बनेगा वैकल्पिक बायपास मार्ग

मंत्री ने बताया कि गंगा जमींदारी तटबंध पर कालीकरण कराया जाएगा, जिससे यह सड़क जाह्नवी चौक से सीधे नन्हकार स्थित एनएच-31 तक वैकल्पिक बायपास मार्ग का रूप ले लेगी।

उन्होंने कहा कि इससे आवागमन बेहतर होगा और क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।

दियारा क्षेत्र के लिए बनेगी पुलिया

ई. शैलेंद्र ने कहा कि नरकटिया के पास धार पर गंगा दियारा क्षेत्र में आने-जाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ ही जमींदारी तटबंध में मौजूद स्लूईस को गलत स्थान पर बताते हुए उसे उचित जगह स्थानांतरित कर तटबंध को और अधिक सुरक्षित बनाने की बात कही।

दूसरे चरण में मौजमा तक बनेगी सड़क

मंत्री ने जानकारी दी कि दूसरे चरण में नन्हकार से मौजमा तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। यह परियोजना जीएफसीसी योजना का हिस्सा होगी।

तूफान से प्रभावित इलाकों का भी किया दौरा

प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री ने खरीक प्रखंड के उस्मानपुर, करहरू और अन्य गांवों का दौरा कर हाल की आंधी-बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने केला बगानों, लीची और आम के बागानों को हुए नुकसान का जायजा लिया, जहां तेज आंधी के कारण कई पेड़ और बागीचे पूरी तरह नष्ट हो गए।

किसानों को राहत दिलाने का भरोसा

किसानों ने मंत्री को भारी आर्थिक नुकसान की जानकारी दी। इस पर ई. शैलेंद्र ने प्रभावित परिवारों और किसानों को हरसंभव सहयोग और सरकारी राहत दिलाने का भरोसा दिया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और ग्रामीण

इस मौके पर दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, राजीव उर्फ नूनू चौधरी, रविशंकर, दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश चौधरी, नीतेश चौधरी और अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930