अररिया में SP का बड़ा एक्शन, 3 थानाध्यक्ष लाइन हाजिर और 10 पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत; एक दर्जन से ज्यादा SHO से मांगा गया स्पष्टीकरण

Share

अररिया, 11 सितंबर। अररिया के एसपी जितेन्द्र कुमार ने जिले में पुलिसिंग की समीक्षा के बाद बड़ी कार्रवाई की है। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन थानाध्यक्षों पर कार्रवाई

एसपी ने सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार, सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार और बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू को लाइन हाजिर कर दिया है।

तीनों के खिलाफ कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है।

बेहतर कार्य करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत

जिले में बेहतर कार्य करने वाले 10 पुलिस पदाधिकारियों को एसपी की ओर से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत पदाधिकारियों में फारबिसगंज थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी मुकेश कुमार, जोकीहाट एसएचओ राजीव कुमार झा, फारबिसगंज अंचल के इंस्पेक्टर घन प्रसाद, बैरगाछी एसएचओ नवदीप गुप्ता, आरएस एसएचओ अंकुर कुमार, कुर्साकांटा एसएचओ रोहित कुमार, बैरगाछी अपर एसएचओ ज्वाला प्रसाद, बसमतिया एसएचओ सुनील कुमार, फुलकाहा एसएचओ विकास कुमार मौर्य और डीआईयू प्रभारी शामिल हैं।

लंबित कांडों के मामले में 11 थानाध्यक्षों से शोकॉज

प्रतिवेदित मामलों की तुलना में अपेक्षा से कम मामलों का निष्पादन करने और प्रतिवेदित कांडों की तुलना में तीन गुना से अधिक मामलों के लंबित रहने को लेकर फारबिसगंज, अररिया, सिकटी, महिला थाना, रानीगंज, कुआड़ी, फुलकाहा, जोगबनी, नरपतगंज, भरगामा और घूरना थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मादक पदार्थों की बरामदगी पर भी मांगा जवाब

मादक पदार्थों की बरामदगी अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के मामले में भी एसपी ने कई थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है। इनमें अररिया, रानीगंज, बौसी, महलगांव, ताराबाड़ी, भरगामा, नरपतगंज, फारबिसगंज और सिमराहा थानाध्यक्ष शामिल हैं।

NBW, इश्तेहार और कुर्की के निष्पादन में भी लापरवाही

एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट), इश्तेहार और कुर्की से जुड़े मामलों में कम निष्पादन को लेकर फारबिसगंज, अररिया, रानीगंज, नरपतगंज और सिकटी थानाध्यक्षों को भी शोकॉज किया गया है।

पुलिसिंग में लापरवाही पर सख्ती का संदेश

एसपी की इस कार्रवाई को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है। एक ओर जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया है, वहीं कार्य में लापरवाही और विभिन्न मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जवाबदेही तय की गई है। इससे पुलिस महकमे में बेहतर प्रदर्शन और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर दबाव बढ़ने की संभावना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930