Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अमृत भारत एक्सप्रेस का ठाकुरगंज में ठहराव, सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे बोर्ड ने जारी की नई समय-सारणी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज। रेलवे बोर्ड ने 14663/14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर नई समय-सारणी और संशोधित रूट जारी किया है। 11 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अब संशोधित मार्ग और निर्धारित ठहराव के साथ नियमित रूप से संचालित होगी।

ठाकुरगंज स्टेशन को मिला वाणिज्यिक ठहराव

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नई सूची में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन को भी वाणिज्यिक ठहराव में शामिल किया गया है। इससे सीमांचल और नेपाल सीमा से जुड़े यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

रेल मंत्रालय के अनुसार 14664 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सीतापुर सिटी, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, पनियाहवा और फोर्ब्सगंज होते हुए शनिवार सुबह 4:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 14663 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह 8 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए सोमवार तड़के 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीमांचल के यात्रियों को सीधा लाभ

नई व्यवस्था के तहत ठाकुरगंज समेत सीमांचल क्षेत्र के कई स्टेशनों को वाणिज्यिक ठहराव में शामिल किया गया है। इससे किशनगंज, ठाकुरगंज, अररिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को पंजाब, दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य शहरों तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

विशेष रूप से मजदूरों, छात्रों, व्यवसायियों और इलाज के लिए बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी लाभकारी मानी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लंबे समय से थी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमांचल क्षेत्र से उत्तर भारत के लिए बेहतर रेल सुविधा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को कम समय में बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

अमृतसर स्टेशन को मिली रखरखाव की जिम्मेदारी

रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी अमृतसर रेलवे स्टेशन को सौंपी है। वहीं ट्रेन में पानी भरने की व्यवस्था लुधियाना, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज और सीतामढ़ी स्टेशनों पर की जाएगी।

रेलवे के इस फैसले से सीमांचल क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031