हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन तक की कमाई जानें

Share

नई दिल्ली: तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर और चंकी पांडे जैसे दिग्गज सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है।

फिल्म को लेकर खास चर्चा इसके ड्यूल एंडिंग कॉन्सेप्ट को लेकर भी हो रही है, जो दर्शकों को चौंकाता है और मनोरंजन का तगड़ा डोज़ देता है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

  • डे 1: ₹24 करोड़
  • डे 2: ₹30 करोड़
  • डे 3: ₹0.04 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट के अनुसार)
  • कुल कमाई: ₹54.04 करोड़ (नेट कलेक्शन)

तरुण मनसुखानी ने बताई दो क्लाइमेक्स की कहानी:

फिल्म में दो क्लाइमेक्स होने को लेकर निर्देशक तरुण मनसुखानी ने बातचीत में बताया,

“साजिद नाडियाडवाला सर के पास ये आइडिया 30 साल से था और फाइनली इसे हाउसफुल 5 में लाया गया। बतौर डायरेक्टर मेरे लिए यह सबसे चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प रहा।”

उन्होंने कहा कि आइडिया रोमांचक था, लेकिन असली चुनौती सेट पर जाकर इसे उतारने की थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930