Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हजारीबाग में दिनदहाड़े जेवर दुकान से 25 लाख के गहनों की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, एक घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हजारीबाग। हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई और वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया।अपाचे बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

लूट और फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायल की स्थिति खतरे से बाहर
घायल सुधीर सोनी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट की इस घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031