Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हजारीबाग बच्ची हत्या मामला : हाई कोर्ट में एफएसएल और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट पेश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 08 मई। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से पेश एफएसएल जांच रिपोर्ट और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट का अवलोकन किया।

अदालत में पेश किए गए साक्ष्य

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से मृत बच्ची के कपड़े, घटनास्थल से जुटाए गए अन्य साक्ष्य, आरोपितों से जुड़ी जानकारी और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की गई। इसके साथ ही बच्ची की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट भी न्यायालय को सौंपी गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

11 मई को होगी अगली सुनवाई

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई। अदालत ने दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद विस्तृत सुनवाई के लिए 11 मई की अगली तिथि निर्धारित की है।

स्वत: संज्ञान लेकर हो रही सुनवाई

गौरतलब है कि 12 वर्षीय बच्ची की हत्या की घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जांच प्रगति रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट मांगी थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तीन आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृत बच्ची की मां रेशमी देवी, भीम राम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930