Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया बयान पर सफाईकर्मी को नोटिस, संविदा रद्द करने की चेतावनी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–नगर परिषद प्रशासन ने मांगा 24 घंटे में जवाब

सीवान। नगर परिषद सीवान में कार्यरत एक दैनिक सफाईकर्मी को सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में कथित बयानबाजी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में कर्मचारी पर उच्च अधिकारियों के संबंध में आपत्तिजनक और अनर्गल बयान देने का आरोप लगाया गया है।

एजेंसी के आवेदन पर हुई कार्रवाई

जारी नोटिस के अनुसार, मानवबल उपलब्ध कराने वाली एजेंसी Surgical Security and Consultancy Pvt. Ltd. के आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि सफाईकर्मी जाफर अली द्वारा दिए गए बयान सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में व्यापक रूप से प्रसारित हुए, जिससे प्रशासनिक छवि धूमिल हुई और सरकारी कार्यों की गरिमा प्रभावित हुई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सेवा अनुशासन उल्लंघन का आरोप

नगर परिषद प्रशासन ने इसे सेवा अनुशासन, संविदा की शर्तों और शासकीय मर्यादा के प्रतिकूल बताया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संबंधित कर्मी 24 घंटे के भीतर अपने बयान के समर्थन में तथ्यात्मक साक्ष्य और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

संविदा रद्द करने की चेतावनी

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कर्मचारियों में चर्चा तेज

इस नोटिस के बाद नगर परिषद परिसर में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। मामले को लेकर कर्मचारियों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिल रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031