सारण दौरा: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलालपुर में महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share

सारण, 08 जुलाई: पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को पहली बार सारण जिले के जलालपुर प्रखंड का दौरा किया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता में खासा उत्साह देखने को मिला।

महेंद्र मिश्र को दी श्रद्धांजलि

जलालपुर मुख्यालय स्थित चौराहा पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने लोक कवि, पूर्वी धुन के जनक और स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, विधायक रणधीर सिंह समेत कई स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत में सजा पूरा चौक

नीतीश कुमार के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने महेंद्र मिश्र चौक को जदयू के झंडों और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया था, जिससे पूरा इलाका आकर्षक नजर आ रहा था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने जलालपुर चौक और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी अपने नेता की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुटी रही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930