Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा, पर्यटन सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार में आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों तथा भागलपुर, मुंगेर और बांका के जिला पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

सचिव ने बताया कि इस वर्ष 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक श्रावणी मेला आयोजित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाबा अजगैबीनाथ मंदिर से बिहार सीमा दुम्मा तक पूरे मेला मार्ग को शिवमय स्वरूप दिया जाए। इसके तहत भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक लाइटिंग, विशेष सजावट और शिव मंत्रों की ध्वनि से पूरे मार्ग को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टेंट सिटी और सुविधाओं का विस्तार

श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर बेडयुक्त टेंट सिटी स्थापित की जाएंगी। प्रमुख व्यवस्थाएं इस प्रकार होंगी—

  • बाबा अजगैबीनाथ, सुल्तानगंज – 500 बेड
  • अबरखा (बांका) – 600 बेड
  • धौरी (पहली बार) – 200 बेड
  • गोड़ियारी – 250 बेड
  • खैरा (मुंगेर) – 200 बेड
  • धोबई – 200 बेड
  • असरगंज (पहली बार) – 300 बेड
  • तारापुर – 200 बेड
  • संग्रामपुर – 200 बेड

सभी टेंट सिटी में कांवर स्टैंड, शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्नानघर, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही इस बार प्रत्येक टेंट सिटी में जीविका दीदी की रसोई भी संचालित होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लाइट एंड साउंड शो से बढ़ेगा आकर्षण

पर्यटन विभाग ने मेला को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो, फाउंटेन शो, लेजर शो और ड्रोन शो आयोजित करने की योजना बनाई है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रावणी मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता का प्रदर्शन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी होगी विशेष व्यवस्था

सचिव ने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं सभी टेंट सिटी में प्रत्येक सोमवार को राज्यस्तरीय कलाकारों तथा अन्य दिनों में जिलास्तरीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समितियों के गठन का भी निर्देश दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भागलपुर में बनेंगे स्विस कॉटेज

सोनपुर मेले की तर्ज पर भागलपुर में 25 स्विस कॉटेज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन आवश्यक भूमि उपलब्ध कराएगा।

बैठक में नंदकिशोर, उदयन मिश्रा, हिमांशु शर्मा तथा चंदन चौहान सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रावणी मेला 2026 को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आकर्षक बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने इस बार विशेष तैयारियों का खाका तैयार किया है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031