Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शादी की सालगिरह पर हेमंत सोरेन ने पत्नी संग मां छिन्नमस्तिका मंदिर में टेका मत्था, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी शादी की 22 वीं सालगिरह धार्मिक तरीके से मनाई‌। इस मौके पर रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका का दर्शन किया। शुक्रवार को वे कल्पना सोरेन के साथ झारखंड की प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना कर राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। रजरप्पा पहुंचते ही डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का स्वागत किया।

रामगढ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गृह जिला है और रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है। इस कारण मुख्यमंत्री समय-समय पर यहां आकर माता का आशीर्वाद लेते रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गॉर्ड ऑफ ऑनर लेने से पहले मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति रिवाज को अपनाया। वे अपने परिजनों के साथ माता के दरबार में गए और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो अपने समर्थकों से भी मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री को रामगढ़ वासियों ने विवाह की वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।

मंदिर और आसपास सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रजरप्पा मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। वहीं रामगढ़ विधायक ममता देवी के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दौरा पूरी तरह पारिवारिक और धार्मिक है। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद लेने आए हैं और मां छिन्नमस्तिका से राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31