रिलीज से पहले ‘नागबंधम’ का बड़ा सरप्राइज, हिंदी दर्शकों को मिलेगा ‘बाय वन, गेट वन’ ऑफर

Share

मुंबई। साउथ की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘नागबंधम’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म के निर्माताओं ने हिंदी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए खास ऑफर की घोषणा की है। हिंदी संस्करण के लिए ‘एक टिकट खरीदें, दूसरा मुफ्त पाएं’ (Buy One Get One Free) ऑफर दिया जाएगा।

हिंदी दर्शकों के लिए खास ऑफर

रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑफर केवल फिल्म के हिंदी संस्करण पर लागू होगा। दर्शक डिस्ट्रिक्ट ऐप और बुकमायशो के जरिए टिकट बुक करते समय इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे।

निर्माताओं का मानना है कि इस पहल से हिंदी भाषी बाजार में फिल्म की पहुंच बढ़ेगी और शुरुआती दिनों में दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा।

‘अल्फा’ से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

3 जुलाई को रिलीज हो रही ‘नागबंधम’ का सीधा मुकाबला ‘अल्फा’ से होगा, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

रहस्यमयी खजाने की कहानी पर आधारित है फिल्म

विराट कर्ण और नाभा नतेश अभिनीत ‘नागबंधम’ भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और उनसे जुड़े रहस्यमयी खजानों की कहानी पर आधारित है।

फिल्म में महेश मांजरेकर, जगपति बाबू और मुरली शर्मा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

अभिषेक नामा ने संभाली निर्देशन की कमान

फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। इसका निर्माण अभिषेक पिक्चर्स और एनआईके स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। हाल ही में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिससे रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031