रांची में सनसनी: कमलेश हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध बना कारण, पति समेत तीन गिरफ्तार

Share

रांची, 06 मई । रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुई कमलेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

तीन आरोपित पुलिस गिरफ्त में

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों में शिवनाथ कुमार सिंह (33), उसकी पत्नी अंगिता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक हाइवा ट्रक, स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

अवैध संबंध बना हत्या की वजह

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कमलेश कुमार की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई थी। मृतक का शिवनाथ की पत्नी अंगिता देवी के साथ संबंध था, जिससे नाराज होकर शिवनाथ ने हत्या की साजिश रची और अपने घर में वारदात को अंजाम दिया।

हादसा दिखाने की थी साजिश

हत्या के बाद आरोपितों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। शव को हाइवा ट्रक से रिंग रोड पर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया और उसे ट्रक से कुचलकर सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।

जांच में खुला राज

तीन मई को टाटीसिल्वे के मानकीडीपा रिंग रोड किनारे कमलेश कुमार का शव मिला था। शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना गया, लेकिन आगे की जांच में मामला हत्या का निकला।

एसआईटी गठन के बाद कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

छापेमारी टीम में डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय, टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव, नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण, चुडामणि टूडू, अनिमानंद रोशन टोप्पो, श्वेता कुमारी, संजय कुमार साव, जयदेव सराक सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930