Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव जीत के बाद तेजस्वी का BJP-NDA पर हमला, बैलेट पेपर की वकालत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: तेजस्वी यादव  ने भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय की जीत के बाद BJP और NDA पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर देश और प्रदेश में EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं, तो BJP-NDA कहीं भी नहीं टिकेगी।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट के जरिए महागठबंधन को 150 से अधिक सीटों पर बढ़त मिली थी, लेकिन “तंत्र, यंत्र, षड्यंत्र और छल-कपट” के कारण हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी मतगणना देर रात तक चलती है, जबकि पहले बैलेट पेपर के दौर में भी गिनती में इतना ही समय लगता था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजद नेता ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का भरोसा मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बैलेट पेपर से मतदान पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी चुनाव जीतने के बाद भी EVM से मतदान कराने के पक्ष में रही है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाना जरूरी है।

तेजस्वी यादव ने भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले राजद प्रत्याशी सोनू राय को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं का आभार जताया। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में EVM बनाम बैलेट पेपर की बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930