भारी बारिश के अलर्ट के बीच रांची में शनिवार को सभी स्कूल बंद, केजी से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

Share

रांची, 25 सितंबर । भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को रांची जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने यह आदेश जारी किया है।

केजी से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में केजी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई शनिवार को बंद रहेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची की ओर से जारी विशेष मौसम बुलेटिन में जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रांची को येलो अलर्ट में रखा है।

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को दर्ज करनी होगी उपस्थिति

स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बंद रहने के बावजूद सरकारी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को अपने निर्धारित कार्यों के लिए स्कूल आना होगा। उन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी और निर्धारित गैर-शैक्षणिक कार्यों को पूरा करना होगा।

पहले से निर्धारित परीक्षा पर प्रधानाध्यापक लेंगे निर्णय

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्कूल में शनिवार को पहले से कोई अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन के संबंध में प्रधानाध्यापक अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय ले सकेंगे।

आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल या संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन ने बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930