भारतीय नौसेना को मिला अनुभवी नेतृत्व, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे देश के अगले नेवल चीफ

Share

नई दिल्ली, 09 मई । केंद्र सरकार ने कृष्णा स्वामीनाथन को देश का अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं।

31 मई को रिटायर होंगे मौजूदा नौसेना प्रमुख

दिनेश कुमार त्रिपाठी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

चार दशक का अनुभव

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन के पास नौसेना में ऑपरेशनल, रणनीतिक और कार्मिक प्रबंधन से जुड़े पदों पर लगभग चार दशक का अनुभव है। वह नौसेना के उप प्रमुख, चीफ ऑफ पर्सनल और पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

आईएनएस विक्रमादित्य से भी जुड़ा रहा कार्यकाल

वह विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के दूसरे कमांडिंग ऑफिसर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आईएनएस विद्युत, आईएनएस विनाश, आईएनएस कुलिश और आईएनएस मैसूर की कमान भी संभाली है।

1987 में नौसेना में हुए थे शामिल

कृष्णा स्वामीनाथन ने 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली में विशेषज्ञता हासिल की है।

विदेशों में भी निभाई अहम भूमिका

उन्होंने यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के प्रतिष्ठित रक्षा एवं नौसेना संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा वह नौसेना प्रमुख के सहायक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930