भव्य होगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय, पटना के पाटली पथ किनारे बनेगा अत्याधुनिक भवन

Share

पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेश मुख्यालय जल्द ही पटना में आकार लेने जा रहा है। यह भव्य एवं अत्याधुनिक कार्यालय पाटली पथ के किनारे और पाटलीपुत्र जंक्शन के पीछे स्थित क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

नया प्रदेश कार्यालय करीब 13 से 15 हजार वर्ग फीट भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए नक्शा और डिज़ाइन नई दिल्ली से तैयार कराया गया है, जिसे लेकर भाजपा की राष्ट्रीय निर्माण समिति की बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। केंद्रीय कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वर्तमान प्रदेश कार्यालय यथावत रहेगा।

प्रदेश कार्यालय के लिए पाटलीपुत्र स्टेशन के समीप भूमि पहले ही खरीदी जा चुकी है। भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रवेश से निकास द्वार तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

नए भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री (संगठन), सभी प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव प्रभारियों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी मंत्रियों के लिए भी आधुनिक केबिन उपलब्ध होंगे।

सभागार और विशेष सुविधाएं

नए प्रदेश मुख्यालय में तीन से पांच अत्याधुनिक सभागार बनाए जाएंगे, जिनकी क्षमता लगभग 1200, 500 और 200 लोगों की होगी, ताकि बड़े स्तर की बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

भवन में इसके अलावा निम्न सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी—

  • डिजिटल वार रूम, कॉल सेंटर, आईटी सेल और चुनाव प्रबंधन कक्ष
  • पुस्तकालय, गेस्ट हाउस, कैंटीन और हरित क्षेत्र
  • पार्टी के सात मोर्चा अध्यक्षों (युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा) के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष

नए प्रदेश मुख्यालय के तैयार होने के बाद मौजूदा भवन में पटना महानगर भाजपा कार्यालय संचालित किया जाएगा। बिहार में कांग्रेस और वाम दलों के बाद भाजपा का यह अपना स्वतंत्र प्रदेश कार्यालय भवन होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728