Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में 225 गन्ना क्रय केंद्रों से अब तक 104.71 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: राज्य सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने पेराई सत्र के लिए गन्ने की खरीद प्रक्रिया तेज कर दी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार में कुल 225 गन्ना क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 104.71 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है।

गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य की सभी चीनी मिलों को किसानों से गन्ना खरीद सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में गन्ना क्रय केंद्र खोले गए, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक चीनी मिलों ने 37,745.88 लाख रुपये की लागत से किसानों से गन्ने की खरीद की है। कुल अनुमानित गन्ना उत्पादन में से 57.81 प्रतिशत गन्ने की खरीद पूरी हो चुकी है। इस दौरान किसानों को गन्ना मूल्य के रूप में 21,821.14 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

चीनी मिलों में अब तक हुई गन्ना खरीद की स्थिति

चीनी मिलगन्ना क्रय (लाख क्विंटल)क्रय केंद्रों की संख्या
हरिनगर25.2422
नरकटियागंज21.2520
बगहा16.2338
मझौलिया11.2836
लौरिया7.1212
सुगौली6.9418
हसनपुर6.1724
सिधवलिया5.4230
गोपालगंज4.8620
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31