पटना में 14 सालों बाद सबसे ठंडा दिसंबर, अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री; हवा में नमी 94%

Share

पटना: राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड ने 14 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया तापमान पिछले 14 वर्षों में दिसंबर महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले दिसंबर में पटना का अधिकतम तापमान सामान्यतः 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता था।

आंकड़ों के मुताबिक, 3 दिसंबर 2023 को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बीते वर्षों में सबसे अधिक रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने राजधानी के तापमान में अचानक गिरावट ला दी है।

इसके साथ ही, राजधानी में हवा में नमी की मात्रा 94 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हवा की गति सामान्य रहने के बावजूद घने कोहरे का व्यापक असर देखा जा रहा है। गंगा किनारे बसे मैदानी इलाकों में अधिक नमी के कारण कोहरे का घनत्व और बढ़ गया है, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

पिछले 14 वर्षों में दिसंबर माह का अधिकतम तापमान (पटना)

वर्षअधिकतम तापमान (°C)
202514.8
202427.4
202332.0
202227.4
202129.2
202027.0
201927.2
201828.4
201729.6
201628.3
201530.4
201429.4
201327.4
201228.9
201128.7

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930