Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में आंधी-तूफान के बाद दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार में शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान के बाद राहत एवं बचाव कार्य शनिवार को भी युद्धस्तर पर जारी रहा। राज्य आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार मलबा हटाने और जनजीवन सामान्य करने में जुटी रहीं।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर तेजी से राहत कार्य चलाया जा रहा है। वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा और बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना के गायघाट, कंकड़बाग, हार्डिंग रोड, हज भवन, सचिवालय, गर्दनीबाग, 96 ऑफिसर्स एनक्लेव, हवाई अड्डा, बेली रोड, पुनाईचक, नेहरू पार्क और पटना म्यूजियम समेत कई इलाकों में दिनभर पेड़ हटाने, सड़कों की सफाई और अवरोध हटाने का कार्य चलता रहा। प्रशासन की प्राथमिकता मार्गों को जल्द से जल्द सामान्य बनाकर जनजीवन को पटरी पर लाना है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आपातकालीन सहायता के लिए नागरिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0612-2294204/205 तथा सहायता नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31