बिहार में अब सभी सरकारी कार्यक्रम “वंदे मातरम्” से होंगे शुरू, राष्ट्रीय गीत के बाद राष्ट्रगान, फिर तय कार्यक्रम का होगा संचालन

Share

पटना, 27 अप्रैल। बिहार में अब सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” से होगी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा और फिर निर्धारित कार्यक्रम शुरू होंगे। कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत के साथ किया जाएगा।

सभी विभागों को जारी हुआ निर्देश

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल ने सभी विभागीय प्रमुखों, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें सरकारी कार्यक्रमों के दौरान गीतों के गायन का क्रम स्पष्ट रूप से तय किया गया है।

शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू होगा नियम

नई व्यवस्था के तहत राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी दिन की शुरुआत “वंदे मातरम्” से होगी, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके बाद नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी।

केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद फैसला

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसके गायन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। उसी के अनुरूप राज्य में यह व्यवस्था लागू की गई है।

विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है, ताकि सरकारी और शैक्षणिक कार्यक्रमों में एक समान व्यवस्था लागू हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930