Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सारण में स्कॉर्पियो-ऑटो की भीषण टक्कर, महिला समेत 3 की मौत, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सारण, 27 अप्रैल। बिहार के सारण जिले में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास रविवार देर रात हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।

शिव चर्चा से लौट रहे थे सभी लोग

पुलिस के अनुसार, सभी लोग दिघवारा के मानोपुर से शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो से गड़खा थाना क्षेत्र के झौवा बसंत गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर मदद शुरू की।

तीन लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में झौवा बसंत निवासी लालझरी देवी (48 वर्ष), बृजमोहन मांझी उर्फ सुखन सुकन (17 वर्ष) और शंकर राम (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायलों का इलाज जारी

चार घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930