Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के सहरसा में हथियार के बल पर लूटी गई 20 रसोई गैस सिलेंडर बरामद, दो गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सहरसा | 28 मार्च 2026

सहरसा जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार के बल पर लूटे गए 20 रसोई गैस सिलेंडरों को महज 36 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बसनही थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि 26 मार्च को अतलखा गांव निवासी वीर सिंह, जो भोला यादव के पुत्र हैं, पिकअप वैन (BR 43 GA 6269) से गैस सिलेंडर वितरण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे रघुनाथपुर पैक्स गोदाम के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, वाहन और गैस सिलेंडर लूट लिए थे।

घटना के बाद पीड़ित के बयान पर बसनही थाना में कांड संख्या 50/26 दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

36 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। मानवीय सूचना, तकनीकी जांच और आसूचना इकाई की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  • छोटू कुमार (पिता – मनोज ठाकुर), निवासी सरौनी ठूठा, थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा
  • करण कुमार (पिता – प्रमोद मंडल), निवासी रघुनाथपुर, थाना बसनही, जिला सहरसा

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 20 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फरार अपराधियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी टीम

इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक लालजी प्रसाद और बसनही थाना की टीम शामिल रही।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31