Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बांग्लादेश चुनाव के बीच शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज में बम विस्फोट, मोहम्‍मद यूनुस और तारिक रहमान ने डाले वोट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

ढाका। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। देश भर के 42,659 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 4:30 बजे बंद हो जाएगा। 300 सीटों में से शेरपुर-3 पर एक उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित किया जा चुका है। 299 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 127,298,522 है। राष्ट्रीय संसद के साथ राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए चुनाव हो रहा है।

शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज में क्रूड बम ब्‍लास्‍ट
बांग्‍लादेश में आम चुनाव के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना के गढ़ कहे जाने वाले गोपालगंज इलाके में आगजनी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि गोपालगंज सदर इलाके में क्रूड बम से हमला किया गया है। इस हमले में 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना स्‍थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे हुई है। विस्‍फोट के बाद भी मतदान जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शेख हसीना के गढ़ में बहुत कम वोटिंग
बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज में अब तक बहुत कम मतदाता वोट देने निकले हैं। शेख हसीना के जाने के बाद गोपालगंज में काफी हिंसा हुई थी। यहीं पर शेख हसीना और उनकी बेटी का घर है। यहां पर करीब 10 लाख वोटर हैं। पोलिंग एजेंट को उम्‍मीद है कि कम से कम 50 फीसदी वोटिंग हो सकती है। हालांकि जमीन पर हालात उलट हैं और बहुत कम मतदाता वोट देने निकले हैं।

करीब 18 महीने पहले जुलाई 2024 के छात्र विद्रोह के बाद यह बांग्लादेश का पहला चुनाव है। इस बगावत ने 15 साल से शासन कर रहीं शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया था। उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा था और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी थी। यूनुस के नेतृत्व वाले अंतरिम शासन ने कहा है कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के लिए 500 विदेशी ऑब्जर्वर पहुंच चुके हैं, जिनमें यूरोपियन यूनियन और कॉमनवेल्थ देशों के लोग शामिल हैं। देश का राजनीतिक माहौल दशकों से शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग और बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। यूनुस प्रशासन के अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के बाद तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP आगे निकलती दिखाई दे रही है। BNP को चुनौती कट्टर इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी दे रही है। इसने 11 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नए बांग्‍लादेश का आज जन्‍मदिन है: मोहम्‍मद यूनुस
मोहम्‍मद यूनुस ने बांग्‍लादेश में चुनाव को ‘नए बांग्‍लादेश का जन्‍मदिन’ करार दिया है। शेख हसीना के जाने के बाद से सत्‍ता पर काबिज यूनुस ने कहा, ‘यह जश्‍न का दिन है। आज नए बांग्‍लादेश का जन्‍मदिन है। हम इस जन्‍मदिन को पूरे दिन मनाएंगे। आज वोट देकर लोगों ने पहले के लोगों को खारिज कर दिया।’ उन्‍होंने जुलाई के रेफरेंडम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की ताकि नए बांग्‍लादेश का निर्माण किया जा सके। यूनुस ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। यह सभी के लिए आनंद का दिन है।’ बांग्‍लादेश के मुख्‍य सलाहकार मोहम्‍मद यूनुस ने भी ढाका में वोट डाला है। मोहम्‍मद यूनुस ने पोलिंग स्‍टेशन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम एक नए बांग्‍लादेश का निर्माण कर रहे हैं। यह बांग्‍लादेश 2.0 है। शेख हसीना के भारत जाने के बाद से ही मोहम्‍मद यूनुस बांग्‍लादेश को चला रहे हैं। यूनुस लगातार भारत विरोधी एजेंडे को हवा दे रहे हैं।



बांग्‍लादेश के आर्मी चीफ ने डाला वोट
बांग्‍लादेश के आर्मी चीफ वकार उज जमान ने भी वोट डाला है। उन्‍होंने ढाका के आदमजी इलाके में मतदान केंद्र पर वोट डाला। आर्मी चीफ ने लोगों से अपील की कि वे बेखौफ होकर वोट देने निकलें। उन्‍होंने कहा कि सुबह से ही देशभर में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

तारिक रहमान ने बांग्‍लादेश से किया बड़ा वादा
बीएनपी के चीफ तारिक रहमान ने ढाका में वोट डाला है। तारिक रहमान ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी जीतती है तो महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। उनका इशारा बीती रात ढाका में एक पोलिंग स्‍टेशन के बाहर हुई हिंसा की ओर था। उन्‍होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्‍या में बाहर आएं और वोट दें। उन्‍होंने कहा, ‘हम हर व्‍यक्ति के लिए यह सुनिश्चित करेंगे कि वह बांग्‍लादेश में खुद को सुरक्षित महसूस करे।’बीएनपी के चीफ तारिक रहमान और जमात-ए-इस्‍लामी के मुख‍िया शफीकुर रहमान ने अपना वोट डाल दिया है। इस दौरान भारी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। शफीकुर रहमान ने इस चुनाव को टर्निंग प्‍वाइंट करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि हम इसके लिए तड़प रहे थे। लोग बदलाव चाहते हैं और हम भी अपने अंदर बदलाव कर रहे हैं।

तारिक रहमान ने दी चेतावनी
बांग्‍लादेश में पीएम पद के प्रबल दावेदार तारिक रहमान ने वोटिंग के बीच बड़ी चेतावनी दी है। तारिक ने कहा कि अगर उनकी पार्टी बीएनपी को जीत मिलती है तो उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती होगी। उन्‍होंने वादा किया कि अगर वह पीएम बनते हैं तो बांग्‍लादेश का फिर से निर्माण करेंगे। तारिक ने कहा कि पिछली शेख हसीना सरकार ने देश को लूटा था। तारिक ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता देश की सुरक्षा को मजबूत करना होगा। उन्‍होंने कहा, ‘हमें देश में सामान्‍य हालात को सुनिश्चित करना होगा, ताकि लोग सुरक्षित रहें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031