बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर बोले दिलीप घोष- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ

Share

कोलकाता, 09 मई । भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना अब साकार हुआ है।

जनता ने बदलाव के पक्ष में दिया जनादेश

शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा ने लंबे समय तक संघर्ष किया और जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस को नकार दिया।

सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर जनता पर अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि जनता ने इसका जवाब चुनाव में दिया और भाजपा को सत्ता सौंपी।

बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार

उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30