फिल्म ‘दालिंब’ से सामने आया जितेंद्र कुमार का सीरियस और सस्पेंस से भरा किरदार

Share

वेब सीरीज ‘पंचायत’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अब एक नए और चौंकाने वाले अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘दालिंब’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसे जी5 हिंदी ने जारी किया है। यह फिल्म जी5 और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के बीच पहला सहयोग है, जिसे थ्रिलर-ड्रामा शैली में बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन प्रिया एवेन ने किया है, जबकि संवाद वरद भटनागर ने लिखे हैं।

फिल्म के जारी पोस्टर में जितेंद्र कुमार का लुक बेहद अलग और रहस्यमयी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर खास मेकअप किया गया है, जो कथकली नर्तक की याद दिलाता है। इस लुक को देखकर ‘कांतारा’ के कुछ दृश्यों की झलक भी महसूस होती है। पोस्टर के साथ दिया गया कैप्शन, “रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य… जो कभी दिखता नहीं। यह होली, उत्सव नहीं, एक चेतावनी है”, फिल्म के सस्पेंस को और गहरा करता है।

‘दालिंब’ की कहानी मुंबई के उपनगरीय मध्यमवर्गीय परिवेश में बुनी गई है, जो दर्शकों को एक गहन और विचलित करने वाला सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म में जितेंद्र कुमार ‘सूरज’ नाम के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ प्रिया बापट, क्षितिश दते, कविन दवे, साई प्रसाद, हरीश कुलकर्णी और सागर यादव अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031