Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के सुपौल में मवेशियों की तस्करी का प्रयास विफल, तीन गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल। जिले के सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी, बीरपुर अंतर्गत सीमा चौकी नरपतपट्टी ने पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान मवेशियों की तस्करी के प्रयास को विफल कर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 9 मवेशी (08 गाय एवं 01 बछड़ा) और एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया, जबकि तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी नरपतपट्टी के जिम्मेदारी क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी की संभावना को लेकर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर एक विशेष पेट्रोलिंग दल का गठन किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पेट्रोलिंग के दौरान दल स्पर संख्या 1775 के समीप पहुंचा, जहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन को आते देखा गया। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 08 गाय एवं 01 बछड़ा पाए गए।

पूछताछ में वाहन सवार व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद फयाज (ग्राम शाहपुर, जिला सुपौल), मोहम्मद राजमूल (ग्राम सतनपट्टी, जिला सुपौल) एवं मोहम्मद शमीबिल्ला (ग्राम नरपतपट्टी, जिला सुपौल) बताया। बरामद मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कमांडेंट ने बताया कि 9 मवेशियों, एक टाटा पिकअप वाहन तथा तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत फाटक कमलदाह, कुर्साकांटा, जिला अररिया (बिहार) को सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक नरेश कुमार सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। सशस्त्र सीमा बल ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए बल सतत सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930