Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़े जौनपुर के आशीष सोनी, विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर का किया जिक्र

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

जौनपुर, 26 जुलाई । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर ब्लॉक निवासी युवा छात्र आशीष सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल संवाद कर जिले का गौरव बढ़ाया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) द्वारा गृह मंत्रालय और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से आयोजित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के तहत उन्हें प्रधानमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिला।

2.7 लाख प्रतिभागियों में चुने गए 403 युवाओं में शामिल

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए देशभर से करीब 2.7 लाख युवाओं ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इनमें से केवल 403 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें जौनपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे इंटरमीडिएट के छात्र आशीष सोनी भी शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हिमाचल के सीमावर्ती गांव में लिया विकास का अनुभव

चयन के बाद आशीष ने अपनी इच्छा के अनुसार सरकारी कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी स्थित काजा खास गांव में रहकर सीमावर्ती क्षेत्रों के जनजीवन, संस्कृति और विकास कार्यों को करीब से देखा और समझा।

प्रधानमंत्री से साझा किया हिक्किम डाकघर का अनुभव

वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशीष से विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम के अनुभव के बारे में पूछा। आशीष ने बताया कि उन्होंने इसी डाकघर से प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी भेजा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने यह भी बताया कि समुद्र तल से 15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम क्षेत्र में भी क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है, जो डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता को दर्शाती है।

स्वयं सहायता समूहों और सरकारी योजनाओं का किया उल्लेख

आशीष ने प्रधानमंत्री को स्वयं सहायता समूहों के साथ किए गए कार्यों और ग्रामीणों को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के अपने अनुभव भी साझा किए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने चिचम पुल के निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और विशेष रूप से रात्रिकालीन पर्यटन को मिले बढ़ावा का भी उल्लेख किया, जिसकी प्रधानमंत्री ने सराहना की।

‘जीवन का अविस्मरणीय क्षण’

संवाद के बाद आशीष सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करना उनके जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें राष्ट्र निर्माण और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए लगातार प्रेरित करता रहेगा।

एनआईसी केंद्र से हुआ वर्चुअल संवाद

प्रधानमंत्री के साथ यह विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में आयोजित किया गया। ‘मेरा युवा भारत’ का यह कार्यक्रम युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31