Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिम बंगाल में फर्जी पासपोर्ट और मानव तस्करी नेटवर्क की जांच में NIA का एक्शन, दुर्गापुर से गिरफ्तारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिम बर्दवान, 27 जुलाई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार सुबह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित न्यू स्टील पार्क इलाके में छापेमारी कर गुलाम जमा उर्फ गुलाम रजा उर्फ गुड्डू को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया। मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।

किराये के मकान पर एनआईए की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, एनआईए की छह सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में न्यू स्टील पार्क स्थित आरोपी के किराये के मकान पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान उससे पूछताछ की गई और बाद में उसे हिरासत में लेकर दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चार साल से दुर्गापुर में रह रहा था आरोपी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुलाम रजा करीब चार वर्ष पहले अपने परिवार के साथ न्यू स्टील पार्क में किराये के मकान में रहने आया था। पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले लगभग छह महीने से मलेशिया में था। हालांकि, उसकी गतिविधियों और व्यवसाय के बारे में स्थानीय लोगों को अधिक जानकारी नहीं थी।

छत्तीसगढ़ मामले से जुड़ रहे तार

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सामने आए एक मामले में गुलाम रजा का नाम सामने आया है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या वह मध्य-पूर्व के देशों में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर भेजने के नाम पर मानव तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े किसी नेटवर्क का हिस्सा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क की भी जांच

स्थानीय निवासी सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार गुलाम रजा एक ट्रैवल एजेंसी से जुड़ा हुआ था। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में फर्जी पासपोर्ट से जुड़े मामले में उसका नाम सामने आया था। आरोप है कि कुछ लोगों को जाली पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजा गया था, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हुई।

विदेश यात्राओं और संपर्कों की पड़ताल

जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि अंडाल में उसके एक करीबी रिश्तेदार की टायर रिपेयर की दुकान है। एनआईए अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुलाम रजा की विदेश यात्राओं का उद्देश्य क्या था, वह किन लोगों के संपर्क में था और क्या उसका किसी संगठित नेटवर्क से संबंध था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एनआईए का आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल, इस कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में जांच जारी है और एजेंसी विभिन्न तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031