Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्यसभा चुनाव: प्रणव झा के समर्थन में उतरे इरफान अंसारी, भाजपा विधायकों से की समर्थन की अपील

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 08 जून— स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायकों से झारखंड के हित और स्वाभिमान को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के हित में निर्णय लेना चाहिए।

अंतरात्मा की आवाज पर मतदान का आग्रह

सोमवार को जारी बयान में डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विधानसभा परिसर में उनकी कई भाजपा विधायकों से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने उनसे अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने और झारखंड के हित को सर्वोपरि रखने का आग्रह किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा पर बाहरी उम्मीदवार थोपने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड पर बाहरी उम्मीदवारों को थोपने का प्रयास कर रही है, जबकि राज्य में योग्य और सक्षम नेतृत्व की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड का प्रतिनिधित्व ऐसे व्यक्ति को मिलना चाहिए जो राज्य की संस्कृति, सोच और जनभावनाओं को भलीभांति समझता हो।

प्रणव झा के समर्थन की अपील

डॉ. अंसारी ने महागठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि भाजपा के विधायक और सांसद वास्तव में झारखंड की माटी और यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, तो उन्हें राज्यहित में निर्णय लेना चाहिए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड के स्वाभिमान का मुद्दा बताया

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं है, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान और प्रतिनिधित्व का भी सवाल है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को राज्य की जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं को ध्यान में रखकर अपना निर्णय लेना चाहिए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930