Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्वी सिंहभूम में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप गहराया, तीन बच्चों की मौत, 16 नए संक्रमित मिलने से बढ़ी चिंता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक इस बीमारी से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित गांवों और छात्रावासों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच, उपचार, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चला रही हैं।

विशेष जांच अभियान में मिले 16 नए मरीज

शनिवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगातार तीसरे दिन विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 14 लोगों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई। इनमें से सात मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके अलावा गोमियासाई की 12 वर्षीय अमीषा भूमिज और सेरेंगडीह के 17 वर्षीय भीम सरदार भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज हाता स्थित तारा सेवा सदन में चल रहा है। इस तरह शनिवार को कुल 16 नए मामलों की पुष्टि हुई।

बच्चों और किशोरों पर सबसे अधिक असर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और किशोरों पर देखा जा रहा है। संक्रमितों में कई स्कूली छात्र-छात्राएं और छोटे बच्चे शामिल हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तीसरी मौत से बढ़ी चिंता

इसी बीच कोंडोर गांव की सुबोला सरदार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। उनकी एक वर्षीय बहन खुशबू सरदार भी इसी बीमारी से संक्रमित है और हाता स्थित तारा सेवा सदन में भर्ती है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मृतका के पिता महावीर सरदार ने बताया कि शुरुआत में बच्ची का इलाज एक झोलाछाप चिकित्सक से कराया गया था। बाद में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी खुशबू का इलाज जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अब तक तीन बच्चों की हो चुकी है मौत

सीएचसी पोटका की प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि अब तक ब्रेन मलेरिया से तीन बच्चों की मौत हुई है। मृतकों में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा लखी सरदार, दौड़डोडिया गांव के राहुल सरदार और कोंडोर गांव की सुबोला सरदार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं और मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा

शनिवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय धावड़िया, पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा तथा अंचल अधिकारी निकिता बाला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को उपचार और रोकथाम के कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबरनगर, सेरेंगडीह, चांदपुर, मोहनाडीह, पोड़ा तेतला, पोटका, धाड़कीदिह, पीटीडीरी, कस्तूरबा विद्यालय और गोमियासाई सहित कई क्षेत्रों के बच्चे एवं अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों का उपचार निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

हाता स्थित तारा सेवा सदन के डॉ. ए.के. लाल ने बताया कि खुशबू सरदार की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर और आसपास जलजमाव नहीं होने देने, शाम के समय दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर कीटनाशक का छिड़काव कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से ब्रेन मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से होने वाले जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देरी किए निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। विभाग ने झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने से बचने और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह भी दी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31