पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर, ममता सरकार बर्खास्त, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री

Share

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल आर. एन. रवि ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना जाएगा और शनिवार को वे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के प्रमुख और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह की मौजूदगी में नेता का चयन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद संवैधानिक स्थिति को देखते हुए राज्यपाल ने गुरुवार को ममता कैबिनेट को बर्खास्त करने का फैसला लिया।

इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और राज्य में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930