Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई के सिर फूटे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 08 मई। पटना में शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई अभ्यर्थी घायल हो गए।

बीपीएससी कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे अभ्यर्थी

अभ्यर्थी सुबह करीब 10 बजे पटना कॉलेज से मार्च निकालकर बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय की ओर जा रहे थे। प्रदर्शन में करीब पांच हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बैरिकेडिंग तोड़ने पर हुआ लाठीचार्ज

पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों को रोक दिया। आरोप है कि जब प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई अभ्यर्थियों के सिर फटने की भी सूचना है।

छात्र नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक ने अप्रैल में जल्द विज्ञापन जारी करने का दावा किया था, लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

46 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्ती

गौरतलब है कि टीआरई-4 के तहत 46,595 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसके लिए अधियाचना फरवरी में ही बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी गई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930