Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेपाल के 20 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। भारत भ्रमण पर आए नेपाल के 20 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

भारत-नेपाल संबंधों पर चर्चा

इस दौरान सतीश महाना ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच प्राचीनकाल से ही घनिष्ठ एवं आत्मीय संबंध रहे हैं, जो धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आधार पर लगातार मजबूत होते रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मीडिया की भूमिका पर जोर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी विषय को प्रस्तुत करने से पहले उसकी सत्यता की पूरी जांच आवश्यक है। उन्होंने टीआरपी की प्रतिस्पर्धा में बढ़ती नकारात्मकता को चिंताजनक बताते हुए कहा कि मीडिया का दायित्व संतुलित और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है।

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि विशेष रूप से संसद और विधानसभा की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी

महाना ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की समान भूमिका होती है और अध्यक्ष दोनों के प्रति समान रूप से उत्तरदायी होता है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अब पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल स्वरूप में विकसित हो चुकी है, जहां पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने किया भ्रमण

इस दौरान नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन का विस्तृत भ्रमण किया और विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। इसके बाद अध्यक्ष ने उन्हें विधानमंडल की कार्यप्रणाली, विधि निर्माण प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नेपाल का यह मीडिया प्रतिनिधिमंडल इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर है और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930