Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन, रुद्राभिषेक कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

वाराणसी, 28 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पूरे विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक कर मांगी समृद्धि की कामना

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि भगवान शिव की नगरी में आकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन और रुद्राभिषेक का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि काशी से वे पूरे विश्व की शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उत्तर प्रदेश के विकास की सराहना

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी राज्य का भविष्य उज्ज्वल रहेगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बने रहने की कामना की।

कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930