Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नई दिल्ली में बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों संग मुख्यमंत्री की अहम बैठक, विकसित बिहार पर मंथन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान राज्य के विकास, सुशासन और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में “विकसित बिहार” के संकल्प को तेज गति देने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने निवेश बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और राज्य की आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाने को सरकार की प्राथमिकता बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दौरान अधिकारियों ने अपने प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सुझाव भी साझा किए। सरकार ने इन सुझावों को नीति निर्माण और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में राज्य में विकास परियोजनाओं और सुशासन को लेकर कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930