Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धनबाद में LPG संकट से राहत: 6 महीने में 50 हजार घरों तक पहुंचेगी पाइपलाइन गैस

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

Kundan Vishwarkarma

धनबाद: झारखंड के धनबाद में रसोई गैस संकट से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गेल गैस लिमिटेड द्वारा शहर में पाइपलाइन नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। योजना के तहत अगले 6 महीनों में 50 हजार घरों तक पाइपलाइन गैस सप्लाई सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 650 इंच किलोमीटर स्टील पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अभी तक शहर में करीब 13 हजार घरेलू कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जबकि काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कई इलाकों में तेजी से चल रहा काम

शहर के कुसुम विहार, सरायढेला, सहयोगी नगर, धैया, जयप्रकाश नगर, हाउसिंग कॉलोनी, बाबूडीह, हीरापुर और गोसाईंडीह जैसे इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से जारी है। कई क्षेत्रों में नेटवर्क तैयार हो चुका है और अंतिम चरण का कार्य चल रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सिंदरी बना मॉडल क्षेत्र

सिंदरी के एसीसी कॉलोनी और बीआईटी सिंदरी परिसर में पाइपलाइन गैस की सप्लाई शुरू हो चुकी है। यहां करीब 1000 घरों को कनेक्शन मिल चुका है, जिसमें एसीसी कॉलोनी के 200 और बीआईटी के 800 घर शामिल हैं। एसीसी प्लांट में भी नियमित गैस आपूर्ति हो रही है।

LPG से सस्ती और सुरक्षित PNG

पाइपलाइन गैस, एलपीजी के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती है और यह लगातार उपलब्ध रहने के कारण अधिक सुरक्षित मानी जाती है। उपभोक्ताओं को इस्तेमाल के अनुसार बिलिंग की सुविधा भी मिलती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जल्द शुरू होगी नई सप्लाई

कुसुम विहार और सरायढेला जैसे इलाकों में काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां हाई प्रेशर गैस को लो प्रेशर में बदलने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसके बाद जल्द ही इन क्षेत्रों में गैस सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930