दुर्गा पूजा पंडाल रांची : कल से खुलने लगेंगे पट, भव्य उद्घाटन की तैयारियां पूरी

Share

रांची: राजधानी रांची के भव्य दुर्गा पूजा पंडालों का दीदार श्रद्धालु कल गुरुवार (25 सितंबर) से कर सकेंगे। पूजा पंडालों का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। लगातार बारिश ने जरूर मुश्किलें खड़ी की हैं, लेकिन समितियां दिन-रात मेहनत कर समय पर पट खोलने की तैयारी में जुटी हैं।

कल होगा पहला उद्घाटन

  • 25 सितंबर (गुरुवार) को महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ के पंडाल का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 6 बजे करेंगे।

26 सितंबर को प्रमुख पंडालों का उद्घाटन

  • भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार : शाम 5 बजे उद्घाटन। विशेष आकर्षण—31 छोटी कन्याओं को दुर्गा रूप में पूजन कर उद्घाटन किया जायेगा।
  • ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, बंगला स्कूल : शाम 7 बजे उद्घाटन, करेंगे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री।
  • ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, बालकृष्णा स्कूल : शाम 7 बजे उद्घाटन, करेंगे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और प्राचार्या दिव्या सिंह।
  • चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड : शाम 7 बजे उद्घाटन, करेंगे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और आजसू प्रमुख सुदेश महतो।
  • रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति : शाम 6:30 बजे विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्घाटन।

माहौल में उत्साह

पूरे शहर में भव्य पंडालों और आकर्षक लाइटिंग से त्योहार का उत्साह चरम पर है। श्रद्धालुओं को अब इन तैयारियों के रंगारंग उद्घाटन का इंतजार है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031