Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समृद्धि यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सहरसा दौरा, 512 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में सहरसा जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा जिले को 512 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने शाहपुर वार्ड नंबर 7 में बनाए गए कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से सहरसा जिले के लिए 286 करोड़ रुपये की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन, 90 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास एवं 136 करोड़ रुपये की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस क्रम में सहरसा जिला अंतर्गत मंडन मिश्र धाम का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, मां उग्रतारा मंदिर का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, सहरसा जिला मुख्यालय अंतर्गत मौजा-हासा हकपारा में स्टेडियम (खेल अवसंरचना) के निर्माण कार्य की जानकारी ली। साथ ही नगर निगम सहरसा अंतर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना फेज-2 कार्य तथा मत्स्यगंधा झील पर्यटकीय सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में जीविका दीदी द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों और उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 3021 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 133 करोड़ रूपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तीकरण जीविका महिला सीएलएफ के तहत 6 लाख 69 हजार तथा 3 लाख 5 हजार रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना, मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, अनुसूचित जाति-अनूसूचित जनजाति कल्याण योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना, अल्पसंख्यक कल्याण योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां बनाए गए पालनाघर को देखा और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा में घोषित सहरसा जिला अंतर्गत बंगाली बाजार रेल समपार फाटक पर आरओबी के निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे तेजी से पूरा करें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930