Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट डीजीएम के घर एसवीयू का छापा, करोड़ों के जेवरात और 32 लाख नकद बरामद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। बिहार के एक भ्रष्ट अधिकारी के ठिकानों से विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) को करोड़ों के जेवरात और 32 लाख रुपये नकद मिले हैं। एसवीयू ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के निगम बीएमएसआईसीएल के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) पंकज कुमार के आवास एवं कार्यालय की तलाशी ली, जिसमें अकूत संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं।

एसवीयू ने उक्त अधिकारी के खिलाफ आय से 94 लाख 46 हजार 66 रुपये अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया। इसके बाद कई ठिकानों की तलाशी ली गई। जांच एजेंसी को अभियुक्त पंकज कुमार एवं पत्नी के नाम से अचल संपत्ति के कई दस्तावेज मिले हैं। पटना के पृथ्वीपुर, कंकड़बाग स्थित शिवम अपार्टमेंट में इनका दो फ्लैट 305 और 405 है। इसके अलावे कदम कुआं स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या- 105 है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसवीयू की छापेमारी के दौरान कुल 32 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी पंकज कुमार की आवास से की गई है।

विशेष निगरानी इकाई की टीम जब पंकज कुमार के फ्लैट पर छापेमारी के लिए पहुंची तो उन्होंने 32 लाख नकद एवं सोने के आभूषण फेंकने का प्रयास किया लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकदी और एक करोड़ 31 लाख रुपये का हीरा-सोना और चांदी के जेवरात जप्त कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छापेमारी के दौरान अभियुक्त के सेवा काल में खरीद के सोने के आभूषण के डेढ़ सौ से अधिक रसीद पाए गए हैं। जिन पर अनुसंधान किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित दस्तावेज एवं बैंक खाता मिले हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930