Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में 720 नई हाईटेक एंबुलेंस खरीदने की तैयारी, 15 मिनट में मिलेगी आपातकालीन मदद: इरफान अंसारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 25 जुलाई (हि.स.)। झारखंड सरकार ने राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी आपात स्थिति में 15 मिनट के भीतर एंबुलेंस मरीज तक पहुंचे, ताकि ‘गोल्डन ऑवर’ में इलाज शुरू हो सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के इंतजार में अब किसी की जान नहीं जाएगी और गांव-गांव तक एंबुलेंस सेवा पहुंचाई जाएगी।

108 एंबुलेंस सेवा को मिलेगा नया स्वरूप

शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 108 एंबुलेंस सेवा को आधुनिक, सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए 720 नई हाईटेक एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन एंबुलेंस के सेवा में शामिल होने से सड़क दुर्घटना, गर्भवती महिलाओं, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

720 नई एंबुलेंस से मजबूत होगा स्वास्थ्य नेटवर्क

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित 720 एंबुलेंस में 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 270 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और 400 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल (पीटीवी) शामिल हैं। योजना के तहत पीटीवी एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तैनात की जाएंगी, जबकि एएलएस एंबुलेंस सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कराई जाएंगी।

दुर्गम और ग्रामीण इलाकों पर विशेष फोकस

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छोटे और आधुनिक एंबुलेंस नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेष 690 एंबुलेंस की निविदा प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी की जाए, ताकि इन्हें जल्द से जल्द सेवा में शामिल किया जा सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हर पंचायत तक पहुंचेगी एंबुलेंस सेवा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में राज्य की प्रत्येक पंचायत तक छोटी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि झारखंड का कोई भी नागरिक समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद तक शीघ्र चिकित्सा सहायता पहुंच सके।

गोल्डन ऑवर में इलाज पर सरकार का जोर

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को तेज, प्रभावी और सभी के लिए सुलभ बनाना है। उनका कहना है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होने से दुर्घटना और गंभीर बीमारी के मामलों में मृत्यु दर कम करने में मदद मिलेगी तथा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31