Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड टी20 लीग 2026: धमाकेदार जीत के साथ छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स फाइनल में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दोनों मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला।

स्टीलर्स की बड़ी जीत, करण का रिकॉर्ड शतक

पहले सेमीफाइनल में जमशेदपुर स्टीलर्स ने लीग चरण में शीर्ष पर रही कोयलांचल सुपर किंग्स को 79 रन से हराकर उलटफेर किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीलर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
कुमार करण ने 63 गेंदों पर नाबाद 143 रन की विस्फोटक पारी खेली, जो इस लीग का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उनके साथ रवि शर्मा ने 46 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी हुई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स 17.3 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कप्तान उत्कर्ष सिंह ने 46 गेंदों में 101 रन बनाए, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। स्टीलर्स के लिए प्रतीक रंजन और मो. कौनेन कुरैशी ने तीन-तीन विकेट लिए। कुमार करण को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

रॉयल्स की दमदार चेज, विराट सिंह चमके

दूसरे सेमीफाइनल में रांची टाइटन्स ने 20 ओवर में 220/8 का मजबूत स्कोर बनाया। श्रेष्ठ ने 62 रन की पारी खेली, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जवाब में छोटानागपुर रॉयल्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 221 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान विराट सिंह ने 43 गेंदों में 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्रा ने 26 गेंदों में 58 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। मो. नाजिम सिद्दीकी ने भी 43 रन का तेज योगदान दिया। विराट सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

अब खिताबी भिड़ंत

झारखंड टी20 लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 23 जून को शाम 6 बजे जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खिताब के लिए भिड़ंत होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निशुल्क रखा गया है, जिससे बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930