Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में स्कूल परिसर से नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 09 मई । पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर से शनिवार सुबह एक नाबालिग का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

स्कूल परिसर में मिला शव

जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह केंद्र पहुंचीं। इसी दौरान उनकी नजर परिसर में अचेत अवस्था में पड़ी एक नाबालिग पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल नाबालिग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। किशोरी की तस्वीर और अन्य जानकारी भी विभिन्न थानों को भेजी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031