Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में चोरी का खुलासा, 15 लाख के जेवर के साथ आरोपित गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करतेेे हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा बताया गया है।

इसके पास से चोरी किए गए कीमती गहने बरामद किए हैं। बरामद जेवरात की कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना के संबंध में रविवार को थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि ट्यूब कॉलोनी क्वार्टर नंबर डीएस-49 निवासी अभय कुमार सात मार्च को

अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। 19 मार्च को जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा पाया और अंदर से गहने सहित अन्य सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर संदिग्ध विक्की लोहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए जेवर को बरामद कर लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31