Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर: जुगसलाई थानेदार सस्पेंड, अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही पड़ी भारी, गुलाम रब्बानी नये थानेदार बने

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय के निर्देश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआइजी के आदेश के बाद की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ प्राप्त शिकायतों पर कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना क्षेत्र के कई व्यापारियों और ठेकेदारों ने शिकायत की थी कि मनीष सिंह नामक अपराधी उन्हें डरा-धमकाकर रंगदारी की मांग कर रहा है। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी, लेकिन प्रभारी ने अपने स्तर से अपेक्षित कानूनी कार्रवाई नहीं की। मामला बढ़ने पर जमशेदपुर के एसएसपी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और आरोपित के विरुद्ध त्वरित विधि-सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके बावजूद मनीष सिंह की गिरफ्तारी या धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। डीआइजी की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत होती है तथा उनके जरिये कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गई है। कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैये के कारण क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भय के माहौल में जी रहे हैं, जिससे पुलिस की छवि भी प्रभावित हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से जुगसलाई थाना प्रभारी के पद से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा भी की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवनयापन भत्ता दिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इधर, पटमदा में पदस्थापित रहे इंस्पेक्टर गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31