Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार सुबह चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चाेर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित मो. तौफीक उर्फ बाबू (25) है, जो रोड नंबर 17 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी बाइक चोरी के कई मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में फिर से सक्रिय हो गया था।

मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित चोरी की बाइक का इस्तेमाल कर रहा है और उसे अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सत्यापन के बाद उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चोरी की बाइक बरामद कर ली गई और आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एसआई पवन कुमार, श्रीकांत कुमार तथा आरक्षी राम विलास प्रसाद और राम किशोर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031