Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘घूसखोर पंडत’ पर सियासत तेज, मायावती ने उठाई रोक लगाने की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित-प्रसारित की जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। वहीं, इस फिल्म के नाम और उसकी सामग्री को लेकर ब्राह्मण समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को इसके विरोध में कई जिलों में उग्र प्रदर्शन किया।

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है, इसकी हमारी पार्टी भी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी मांग करती है कि ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केन्द्र सरकार को तुरन्त प्रतिबन्ध लगाना चाहिए। इसको लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करना उचित कदम है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ राजधानी की काेतवाली हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई समाज में वैमनस्य फैलाने, धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास के आरोप में की गई है। विवादित फिल्म “घूसखोर पंडित” पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी का बयान सामने आया है। अभिनेता ने एक्स पर कहा कि वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी समुदाय को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल को जनभावनाओं के सम्मान में हटाने का फैसला लिया गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930